नगरोटा बगवां की 11 पंचायतों में ‘अपना नगरोटा’ परियोजना का शुभारंभ, वेस्ट वारियर्स सोसायटी देगी अभियान को अंजाम

WhatsApp Channel Join Now
नगरोटा बगवां की 11 पंचायतों में ‘अपना नगरोटा’ परियोजना का शुभारंभ, वेस्ट वारियर्स सोसायटी देगी अभियान को अंजाम


धर्मशाला, 17 अक्टूबर (हि.स.)। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के सहयोग से वेस्ट वॉरियर्स सोसाइटी द्वारा नगरोटा बगवां विकास खंड की 11 पंचायतों में कचरा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। ‘अपना नगरोटा’ परियोजना का उद्देश्य स्थानीय समुदायों की भागीदारी से कचरे का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना और पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

इस परियोजना का शुभारंभ शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि आर.एस. बाली, विधायक, नगरोटा बगवां एवं अध्यक्ष पर्यटन निगम हिमाचल प्रदेश ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने नगरोटा बगवां की 11 पंचायतों में ‘अपना नगरोटा’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत इन पंचायतों में सूखे कचरे का उचित प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही विधायक द्वारा कीरचंबा स्थित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का भी उद्घाटन भी किया। इस इकाई में सूखे कचरे की छंटाई कर उसका उचित निपटान किया जाएगा।

,

कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक परिवर्तन से अजय शर्मा, नगरोटा बगवां के स्थानीय प्रशासन से एसडीएम पूजा अधिकारी, बीडीओ लतिका सहजपाल, पंचायत प्रतिनिधियों, समुदाय के सदस्यों और परियोजना से जुड़े अन्य सहयोगियों ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story