उपराष्ट्रपति का धर्मशाला दौरा : पैराग्लाइडिंग, एरो स्पोर्ट्स व ड्रोन की उड़ान पर रोक

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 13 मार्च (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के कल शनिवार को धर्मशाला के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत क्षेत्र में वीवीआईपी सुरक्षा को देखते हुए एरो स्पोर्ट्स पर रोक लगा दी गई है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए उपमंडल कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला तथा पालमपुर के प्रशासनिक क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ाने, हाॅट एयर बैलूनिंग सहित सभी प्रकार की एरो-स्पोर्ट्स अथवा हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश उपराष्ट्रपति तथा अन्य वीवीआईपी व्यक्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर जारी किया गया है। आदेश के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधि या ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story