मटौर वैली ब्रिज पर बुधवार सुबह 7 बजे तक वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

WhatsApp Channel Join Now
मटौर वैली ब्रिज पर बुधवार सुबह 7 बजे तक वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद


धर्मशाला, 03 नवंबर (हि.स.)। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते मंगलवार की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक एनएच, विद्युत विभाग तथा पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। इस दौरान सुरक्षा एवं निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के उद्देश्य से पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि इस अवधि के दौरान आवागमन के लिए जमानाबाद-अब्दुल्लापुर सड़क का वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करें। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के साथ विद्युत लाइन से संबंधित कार्य भी किया जाएगा, जिसके चलते मटौर, गुरकड़ी, बगली रोड, ओल्ड मटौर, मटौर चौक तथा कोहाला में बिजली आपूर्ति 3 नवंबर रात 7 बजे से 4 नवंबर 2026 सुबह 11 बजे तक बाधित रहेगी।

एसडीएम ने बताया कि 4 नवंबर को सुबह से दिनभर मटौर ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए वन-वे खोला जाएगा।

स्थानीय 20 किलोमीटर के निवासियों को 1500 रुपये वार्षिक में बनेगा पास

डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि गत्ता टोल प्लाजा पर स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों को राहत प्रदान की गई है। इस संबंध में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद स्थानीय निवासियों के लिए वार्षिक पास की राशि 1500 रुपये निर्धारित की गई है। पात्र स्थानीय निवासी टोल प्लाजा पर जाकर अपना वार्षिक पास बनवा सकते हैं। वहीं, अन्य वाहन चालकों के लिए 3075 रुपये का वार्षिक पास उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से भी लोग अपना वार्षिक पास बनवा सकेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771743 Articles

Share this story