टीजीटी आर्ट्स एवं जेबीटी टेट की परीक्षाएं संपन्न, करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
टीजीटी आर्ट्स एवं जेबीटी टेट की परीक्षाएं संपन्न, करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा


टीजीटी आर्ट्स एवं जेबीटी टेट की परीक्षाएं संपन्न, करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा


धर्मशाला, 22 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नवंबर-2026 के अंतर्गत टीजीटी (आर्ट्स) एवं जेबीटी विषयों की परीक्षाएं रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित करवाई गईं।बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स विषय की परीक्षा के लिए कुल 14,186 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसके लिए प्रदेश भर में 80 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इसी प्रकार, जेबीटी विषय की परीक्षा के लिए कुल 7,773 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे तथा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

डॉ. शर्मा ने बताया कि दोनों विषयों की परीक्षाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उचित प्रबंध किए गए थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story