ऑपरेटर्स हड़ताल, देर शाम आपरेटर्स से मिलने पहुंचे डीसी, दिया आश्वासन

WhatsApp Channel Join Now


धर्मशाला, 06 अप्रैल (हि.स.)। कांगड़ा जिला में एटीएस के विरोध में हड़ताल कर रहे कमर्शियल व्हीकल आपरेटर्स से मिलकर डीसी कांगड़ा ने देर शाम को बातचीत की। हालांकि दिन में एसडीएम धर्मशाला और एडीएम कांगड़ा ने आपरेटर्स से बातचीत की थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ तथा आपरेटर्स डीसी कांगड़ा के मौके पर आकर बात करने की मांग कर रहे थे। जिस पर देर शाम डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा, चक्का जाम कर रहे आपरेटर्स से मिलने पहुंचे।

डीसी कांगड़ा ने उन्हें आश्वासन दिया कि सात दिन के भीतर एटीएस के संबंध में कोई हल निकाला जाएगा। डीसी ने आपरेटर्स को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ सांसद से भी मिलवाने की बात कही। इसके बाद ही आपरेटर्स ने चक्का जाम बंद किया।

वहीं मैक्लोडगंज टैक्सी यूनियन के प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि डीसी कांगड़ा ने सात दिन का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अब एक सप्ताह बाद समस्त कमर्शियल व्हीकल आपरेटर्स एनएच पर अपने परिवारों सहित उतरने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story