राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट : पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट : पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन


धर्मशाला, 26 अक्टूबर (हि.स.)। धर्मशाला स्थित सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों की एथलेटिक्स मीट के पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में जिला कांगड़ा ने प्रथम, मंडी ने द्वितीय तथा ऊना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में खेलो इंडिया केंद्र ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय तथा हमीरपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार, लड़कों की ऊंची कूद स्पर्धा में कांगड़ा ने प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मंडी के खिलाड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों तथा तीन खेल छात्रावासों के कुल 429 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इनमें 225 लड़के और 204 लड़कियां शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल कौशल को निखारने का अवसर मिल रहा है।

उपमुख्य सचेतक पठानिया ने किया एथलेटिक्स मीट का किया शुभारम्भ

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को धर्मशाला स्थित सिंथेटिक ट्रैक में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 लड़के एवं लड़कियों की एथलेटिक्स मीट का शुभारम्भ किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों तथा तीन खेल छात्रावासों बिलासपुर, चौपाल और खेलो इंडिया केंद्र के कुल 429 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक ने खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली तथा हिमाचली, नेपाली और तिब्बती संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्राओं और एशियाई खेलों के पदक विजेता के कोच को किया सम्मानित

इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल टीम के लिए चयनित घरोह स्कूल की पांच छात्राओं तथा एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता सावन बरवाल के प्रारंभिक कोच गोपाल ठाकुर को सम्मानित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767272 Articles

Share this story