विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत मेजर मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से भेंट कर जताई संवेदनाएं

WhatsApp Channel Join Now
विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत मेजर मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से भेंट कर जताई संवेदनाएं


विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत मेजर मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से भेंट कर जताई संवेदनाएं


धर्मशाला, 08 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वीरवार को तियारा स्थित पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निवास पर पहुंचे और उनके पुत्र सूर्यवीर सिंह और भाई अजय सिंह मनकोटिया से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों के साथ दुःख की इस अत्यंत पीड़ादायक घड़ी में अपनी संवेदना साझा करते हुए कहा कि अपने किसी प्रियजन को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार के साथ उनकी संवेदनाएं हैं और वह इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story