एसओएस परीक्षाओं की उत्तर कुंजियां जारी, 25 अक्तूबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

WhatsApp Channel Join Now
एसओएस परीक्षाओं की उत्तर कुंजियां जारी, 25 अक्तूबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां


धर्मशाला, 22 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की सितंबर/अक्तूबर-2026 परीक्षाओं से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्नों की अस्थायी उत्तर कुंजियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध करवा दी हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी उत्तर कुंजियों का अवलोकन करने के उपरांत यदि किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करवाना चाहते हैं, तो वे अपनी आपत्तियां संबंधित विषय एवं कक्षा का स्पष्ट उल्लेख करते हुए प्रमाणित तथ्यों सहित 25 अक्तूबर, 2026 को सायं 5 बजे तक ई-मेल आईडी hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आपत्तियां डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से प्रश्न पत्र निर्धारण शाखा के अनुभाग अधिकारी के पास बोर्ड कार्यालय में निर्धारित समय सीमा तक जमा करवाई जा सकती हैं।

डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों तथा प्रमाणित तथ्यों के बिना भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा संबंधित विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जाएगी। समिति की अनुशंसा के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा तक कोई आपत्ति प्राप्त न होने की स्थिति में अस्थायी उत्तर कुंजी को ही अंतिम उत्तर कुंजी माना जाएगा तथा इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। इस संबंध में आपत्तिकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से कोई सूचना नहीं दी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765107 Articles

Share this story