एसओएस मार्च-2027 सत्र में प्रवेश के लिए बिना विलंब शुल्क 30 नवंबर तक आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
एसओएस मार्च-2027 सत्र में प्रवेश के लिए बिना विलंब शुल्क 30 नवंबर तक आवेदन


एसओएस मार्च-2027 सत्र में प्रवेश के लिए बिना विलंब शुल्क 30 नवंबर तक आवेदन


धर्मशाला, 28 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत मार्च-2027 सत्र की कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू की गई थी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं प्रवेश आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी प्रवेश आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक 1,000 विलंब शुल्क तथा 1 जनवरी से 30 जनवरी 2027 तक 2,000 विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत फ्रेश एडमिशन (डायरेक्ट एडमिशन/बिना टीओसी/डायरेक्ट साइंस), फ्रेश एडमिशन (टीओसी प्राप्त करने वाले/री-एडमिशन) तथा अतिरिक्त विषय श्रेणियों में प्रवेश आवेदन किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784966 Articles

Share this story