कांगड़ा में एससी-एसटी अत्याचार के 89 मामलों की समीक्षा, जल्द निपटारे के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
कांगड़ा में एससी-एसटी अत्याचार के 89 मामलों की समीक्षा, जल्द निपटारे के निर्देश


धर्मशाला, 11 अगस्त (हि.स.)। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं नियम 1995 के अन्तर्गत जिला कांगड़ा में गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि न्याय में देरी न्याय न मिलने के समान है। इसलिए संबंधित मामलों की तफ्तीश कर उनका समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाए।

बैठक में जिला न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति तथा पुलिस विभाग में दर्ज एवं लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 89 मामलों की समीक्षा बैठक में की गई।

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला, अतिरिक्त एसपी आर.पी. जसवाल, सचिव जिला रेडक्रास ओम प्रकाश शर्मा, जिला अटाॅर्नी एनएस चौहान, डीआईईटी से वीना सिंह तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story