सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को सुलझाने के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 29 जून (हि.स.)। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी सुलह एवं मध्यस्थता से निपटाने के लिए गूगल फार्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी सुलह एवं मध्यस्थता से निपटाने के इच्छुक पक्षकारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सचिव आरण मिहुल शर्मा ने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के सर्वोच्च न्यायालय के प्रयासों की कड़ी में 21 अप्रैल से सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में समाधान समारोह 2026 का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने बताया कि लंबित मामलों को समाधान समारोह 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फार्म तैयार किया गया है जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इच्छुक पक्षकार दिए गए लिंक के माध्यम से 31 जुलाई तक गूगल फार्म भरकर अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story