संस्कृत सप्ताह : श्लोकोच्चारण में ईशान, गीत प्रतियोगिता में देवांश प्रथम

WhatsApp Channel Join Now
संस्कृत सप्ताह : श्लोकोच्चारण में ईशान, गीत प्रतियोगिता में देवांश प्रथम


धर्मशाला, 08 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में संस्कृत भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में रुचि एवं अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत भारती संगठन के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री नरेन्द्र कुमार मौजूद रहे। इसमें महाविद्यालय स्तरीय श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में ईशान, त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, श्री चामुण्डा जी ने प्रथम स्थान, पीयूष, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला ने दूसरा और अरुण, राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं विद्यालय स्तरीय श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में नियति शर्मा, केन्द्रीय विद्यालय, योल ने पहला, समायरा एवं नैन्सी, श्री सत्य साई एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पास्सू की राखी एवं तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ विद्यालय स्तरीय गीत प्रतियोगिता में आकांक्षा, धौलाधार पब्लिक स्कूल ने पहला, दीया चौधरी एवं वंशिका ने दूसरा और श्री सत्य साई एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान की सोनाक्षी एवं दीक्षिता ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं महाविद्यालय स्तरीय गीत प्रतियोगिता में त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, श्री चामुण्डा जी के देवांश ने पहला, त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, श्री चामुण्डा जी के ऋषि ने दूसरा, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय की महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विद्यालय वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पासु की छात्रा अनिका एवं महिमा ने प्रथम स्थान, दयानंद मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धर्मशाला के अनिकेत सूद व आन्या ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दाड़ी की पल्लवी मंगल एवं मोहम्मद उमेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला की विद्यार्थी मनीषा गोस्वामी एवं अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला की रिद्धिमा एवं अंकिता ने द्वितीय स्थान तथा त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, चामुंडा के विद्यार्थी अमित ठाकुर और वरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है । इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः प्रथम पुरस्कार के रूप में 1000 द्वितीय पुरस्कार के रूप में 750 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 500 की नगद राशि एवं संस्कृत भारती संगठन की ओर से लगभग 250 रुपए मूल्य की पुस्तकें एवं प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story