राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस में श्लोक उच्चारण में शिमला की गुंजन ने हासिल किया पहला स्थान

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस में श्लोक उच्चारण में शिमला की गुंजन ने हासिल किया पहला स्थान


राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस में श्लोक उच्चारण में शिमला की गुंजन ने हासिल किया पहला स्थान


धर्मशाला, 28 अगस्त (हि.स.)। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन किया जाता है। विभाग द्वारा इस वर्ष यह कार्यक्रम शुक्रवार को संस्कृत महाविद्यालय चामुण्डा में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, विशिष्ट अतिथि प्रो. सत्यम कुमारी, निदेशक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर, बलाहर, जिला-कांगड़ा व हरीश शर्मा, प्रधानाचार्य, त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, चामुंडा रहे।

संस्कृत विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा है जिसमें ज्ञान-विज्ञान का अथाह भण्डार संरक्षित है। इस भाषा की महता को देखते हुए ही सरकार द्वारा इसे द्वितीय राजभाषा का दर्जा दिया गया है। प्रथम सत्र में डाॅ. रामेश्वर शर्मा, सहायक आचार्य, काशी हिन्दु विश्वविद्यालय, बनारस ‘वर्तमान के संदर्भ में संस्कृत की वैज्ञानिकता एवं प्रासंगिकता’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके बाद संस्कृत अन्तरमहाविद्यालयीय भाषण, प्रश्नोत्तरी, अनुवाद तथा श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेशभर के लगभग 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में गुंजन, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, तूंगेश, शिमला ने प्रथम, अनुराधा, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, दोहगी , ऊना ने द्वितीय, कोमल शर्मा, केंद्रीय विश्वविद्यालय वेदव्यास, परिसर, बलाहर, कांगड़ा ने तृतीय तथा सुहानी, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, चंबा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ, गोरक्षक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, नाहन, सिरमौर ने प्रथम, आशीष चौहान, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, बलाहर ,कांगड़ा ने द्वितीय, नीरज, त्रिगर्त संस्कृत महाविद्यालय, चामुंडा, कांगड़ा में तृतीय स्थान हासिल किया।

संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सचिन संस्कृत महाविद्यालय, तुगेश, शिमला, अपेक्षा, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर, मंडी, सुहानी, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, दोहगी, ऊना ने प्रथम, नेहा, राजकीय महाविद्यालय, चंबा व तमन्ना, राजकीय महाविद्यालय, दोहगी, ऊना ने द्वितीय तथा सानिया, राजकीय महाविद्यालय सुंदरनगर, मंडी व खुशी संस्कृत महाविद्यालय, चकमोह, हमीरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनुवाद लेखन प्रतियोगिता में स्नेहा वर्मा, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुगेश ,शिमला ने प्रथम, काजल गालटा, आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, जांगला, रोहडू, शिमला ने द्वितीय, मनीषा गोस्वामी, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, कांगड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरे सत्र में संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें प्रदेश के लगभग 30 संस्कृत कवियों ने भाग लिया ।

इस अवसर पर राज्य अभिलेखागार द्वारा ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी तथा हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story