मुमता में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों पर खर्च हुए 3.19 करोड़ : बाली

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 25 जून (हि.स.)। नगरोटा के मुमता में 3 करोड़ 19 लाख रुपये ग्रामीणों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर खर्च हो चुकें हैं। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वीरवार को बाबा मछंदर नाथ की धार्मिक स्थली मुमता में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में पंहुचने पर कहे। उन्होंने कहा बाबा मछंदर नाथ का प्रसिद्ध धार्मिक स्थान मुमता में है जहां प्रतिदिन दूर-दूर से लोग माथा टेकने आते हैं उनकी सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने लोगों के समक्ष अब तक किए कार्यों का व्योरा भी रखा।

उन्होंने बताया मुमता में अब तक 3 करोड़ 19 लाख रुपये से बिजली, पानी और रास्तों पर खर्च किए जा चुके हैं। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की पंचायतों के समग्र विकास के लिए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि गांव और गरीब की समस्याओं को जानने के लिए उन्होंने आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत वे अपनी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत के ग्रामीणों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं और किए कार्यों का व्योरा भी रख रहे हैं।

उन्होंने इस मौके पर नवनिर्मित समस्त पंचायत कार्यकारिणी को शुभकामनायें दीं और कहा उनका पूर्ण सहयोग पंचायत को मिलेगा। उन्होंने समस्त पंचायत कार्यकारिणी को सम्मानित भी किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story