सकारात्मक सोच और सही करियर विकल्प से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य : आरएस बाली

WhatsApp Channel Join Now
सकारात्मक सोच और सही करियर विकल्प से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य : आरएस बाली


धर्मशाला, 26 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) एवं विधायक नगरोटा बगवां आर.एस. बाली ने वीरवार को पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोह में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एक दिवसीय करियर मार्गदर्शन एवं भविष्य निर्माण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र के 10 विद्यालयों से 12वीं कक्षा के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

आरएस बाली ने विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देता है, बल्कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में उज्ज्वल भविष्य के लिए कौन-कौन से विकल्प सुनहरी साबित हो सकते हैं, इसके प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को अपनी रुचि, क्षमता और कौशल के अनुसार विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सही दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए, तभी वे अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं।

आर.एस. बाली ने कहा कि बदलते समय के साथ नए-नए क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए युवाओं को तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story