इंजीनियरिंग कॉलेज में 2 करोड़ रुपये से बनेगा ऑडिटोरियम, 1 करोड़ रुपये से स्थापित होगी एआई कंप्यूटर लैब : आर.एस. बाली

WhatsApp Channel Join Now
इंजीनियरिंग कॉलेज में 2 करोड़ रुपये से बनेगा ऑडिटोरियम, 1 करोड़ रुपये से स्थापित होगी एआई कंप्यूटर लैब : आर.एस. बाली


इंजीनियरिंग कॉलेज में 2 करोड़ रुपये से बनेगा ऑडिटोरियम, 1 करोड़ रुपये से स्थापित होगी एआई कंप्यूटर लैब : आर.एस. बाली


धर्मशाला, 23 नवंबर (हि.स.)। पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर.एस. बाली ने सोमवार को राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्सल, नगरोटा बगवां में आयोजित वार्षिक समारोह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मस्सल, नगरोटा बगवां में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान आर.एस. बाली ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आर.एस. बाली ने सभी से नशे के खिलाफ एकजुट होकर सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश और प्रदेश का भविष्य है तथा इसे नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर आर.एस. बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मस्सल के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

वहीं, राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्सल में आधारभूत एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम के निर्माण तथा 1 करोड़ रुपये की लागत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंप्यूटर लैब स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक सेंटर भी स्थापित किया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक समस्त व्यय स्वीकृत किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story