देहरा में बस और कार की टक्कर में दो महिलाओं की मौत, चार अन्य घायल
Feb 24, 2026, 21:08 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
धर्मशाला, 24 फ़रवरी (हि.स.)। कांगड़ा जिला के देहरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर मंगलवार को चामुखा के पास दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान एचआरटीसी बस और ऑल्टो कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों सहित चार अन्य लोग गंभीर घायल हुए हैं जिन्हें टांडा मेडिकल अस्पताल में दाखिल किया गया है। घायलों में पिता उसके दो मासूम और एक अन्य शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसा कर चालक की ओवरस्पीड की बजह से हुआ बताया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

