लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की कांगड़ा जोन में विकास कार्यों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की कांगड़ा जोन में विकास कार्यों की समीक्षा


धर्मशाला, 19 नवंबर (हि.स.)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को मुख्य अभियंता, धर्मशाला के कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के कांगड़ा जोन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के उच्च मानक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जिला कांगड़ा के लिए आवंटित 133 करोड़ रुपये की धनराशि में से अक्तूबर माह तक 122 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए जा चुके हैं। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष के तहत स्वीकृत 22 परियोजनाओं में से 17 परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं, जबकि पांच पर कार्य प्रगति पर है। इस मद के तहत प्राप्त 41 करोड़ रुपये में से अब तक 10 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आठ राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत प्राप्त 64 करोड़ रुपये की राशि में से अक्तूबर माह तक 42 करोड़ रुपये विभिन्न विकास परियोजनाओं के निर्माण पर खर्च किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) 3.0 के तहत स्वीकृत 78 सड़कों में से 38 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 40 सड़कों पर कार्य जारी है। इसी प्रकार, स्वीकृत 13 पुलों में से दो का निर्माण पूरा कर लिया गया है तथा नौ पुलों का कार्य प्रगति पर है। तकनीकी कारणों से दो पुलों का निर्माण कार्य फिलहाल रोका गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779972 Articles

Share this story