नूरपुर में आधा किलो चरस के साथ धरा आरोपी

WhatsApp Channel Join Now
नूरपुर में आधा किलो चरस के साथ धरा आरोपी


धर्मशाला, 03 जून (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईडी टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को आधा किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान रमेश चंद (40 वर्ष) पुत्र भगत राम निवासी, गांव-डोभी, उप-तहसील-साहू, जिला-चंबा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई बस स्टॉप नियाद डाकघर-गुरचाल, तहसील नूरपुर के पास अमल में लाई गई है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि तैनात पुलिस टीम ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोका। जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 512 ग्राम चरस (कैनबिस) बरामद हुई। पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ को तुरंत जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी रमेश चंद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बात का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

उन्होंने कहा कि नूरपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नशा तस्करी के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार के नशे की सूचना तुरंत 112 पर डायल करके दें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story