कांगड़ा पुलिस भर्ती : 150 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 23 नवंबर (हि.स.)। कांगड़ा में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस मैदान धर्मशाला में पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। सोमवार को 2000 अभ्यर्थी बुलाए गए थे जिनमें 1021 अभ्यार्थियों ने भाग लिया तथा 979 अनुपस्थित रहे। 150 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल हुए, जबकि 871 अभ्यार्थी विभिन्न चरणों में असफल रहे। इसके अतिरिक्त भर्ती प्रक्रिया के दौरान 12 अभ्यार्थियों के अनुरोध पर भर्ती तारीख को रीशेड्यूल्ड किया गया तथा 3 अपीलों का निपटारा किया गया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story