बैजनाथ पुलिस ने पकड़े चार उद्घोषित अपराधी

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 28 सितंबर (हि.स.)। कांगड़ा पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने सम्बधित चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बैजनाथ की टीम ने पिछले दो दिनों में चार उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों में चकर राम, निवासी लुलांजी, धरेड़, बैजनाथ, रीना देवी, निवासी लुलांजी, धरेड़, बैजनाथ, जसपाल, निवासी ननवार, बैजनाथ तथा रमन कुमार, निवासी ननवार, बैजनाथ शामिल हैं। उक्त सभी आरोपियों को सक्षम न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। कांगड़ा पुलिस ने उक्त अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

एसपी कांगड़ा ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story