नूरपुर पुलिस के पीओ सेल ने किया उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
धर्मशाला, 07 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार पुत्र किशन चंद, निवासी कंडवाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
उक्त आरोपी को इंदौरा न्यायालय द्वारा बीते 9 अप्रैल 2024 को थाना डमटाल में दर्ज एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायधीश इंदौरा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत हेतु उप-जेल नूरपुर में भेज दिया गया है।
एसपी नूरपुर ने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

