दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार


धर्मशाला, 17 मार्च (हि.स.)। नूरपुर पुलिस की विशेष पी.ओ. सेल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। विशेष टीम ने मंगलवार को धारीवाल (पंजाब) में दबिश देकर विक्टर, पुत्र विजय कुमार, निवासी वार्ड नंबर 6, मॉडल टाउन, धारीवाल, जिला गुरदासपुर (पंजाब), उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में वर्ष 2916 में भारतीय दंड संहिता की धारा 498A,504, 506 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी को आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष पी.ओ. सेल टीम द्वारा अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story