पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का जल्द हो भुगतान : संघ

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। संघ के प्रधान कृष्ण स्वरूप शर्मा ने कहा कि सरकार एक सप्ताह के भीतर मेडिकल बिलों का भुगतान करने के सरकार आदेश जारी करे ताकि पेंशनर्स को आर्थिक तौर पर समय समय पर मदद मिलती रहे। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनर्स के पेंशन संशोधन के केस महालेखाकार के कार्यालय में अभी लंबित है उनका भी निपटारा समय से किया जाए ताकि पेंशनर्स को समय पर लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि जो पेंशनर्स जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत हुए हैं उनमें से कइयों ने अभी तक अपने पेंशन संशोधन के केस महालेखाकार कार्यालय शिमला में नहीं भेजे हैं। प्रधान ने ऐसे पेंशनर्स से अनुरोध किया है कि वे अपने अपने डीडीओज के माध्यम से अपने केस महालेखाकार कार्यालय शिमला में भिजवायें ताकि उन की पेंशन का संशोधन भी हो सके तथा पैसे का लाभ मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story