पंचायत चुनाव : कांगड़ा में 1680 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 16 मई (हि.स.)।

जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत विभिन्न पदों पर कई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन ठाकुर ने बताया कि जिला के विभिन्न विकास खंडों में प्रधान, उपप्रधान, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य तथा पंचायत समिति सदस्य पदों पर कुल 1680 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। जिला परिषद सदस्य पद पर कोई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि उपप्रधान पद के लिए 8 उम्मीदवारों ने बिना मुकाबले जीत दर्ज की है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर सर्वाधिक 1657 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 5 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इंदौरा विकास खंड में सर्वाधिक 5 प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर विकास खंड इंदौरा में सर्वाधिक 153, लंबागांव में 127, रैत में 121, सुलह में 88, देहरा में 119 तथा फतेहपुर में 103 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रागपुर, पालमपुर, नगरोटा बगवां, बड़ोह तथा रैत विकास खंड से एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story