डॉ. ओमेश भारती बने कांगड़ा के नए सीएमओ

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. ओमेश भारती बने कांगड़ा के नए सीएमओ


धर्मशाला, 11 अगस्त (हि.स.)। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओमेश भारती को कांगड़ा जिले का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने डॉ. ओमेश भारती को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. भारती के व्यापक अनुभव एवं नेतृत्व में कांगड़ा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। डॉ. ओमेश भारती को नई जिम्मेदारी के लिए जिला के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व डॉ विवेक करोल कांगड़ा के सीएमओ पद का कार्यभार देख रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story