पुलिस जिला नूरपुर ने दिवंगत एसआई राजेश कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस जिला नूरपुर ने दिवंगत एसआई राजेश कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


धर्मशाला, 02 नवंबर (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर ने जिला ऊना के पुलिस थाना भरवाईं में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह श्रद्धांजलि सभा नगरोटा सूरियां स्थित उनके आवासीय परिसर में की गई, जिसमें पुलिस जिला नूरपुर के सभी रैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय राजेश कुमार की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं पुलिस विभाग के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया गया।

गौरतलब है कि बीते माह उक्त पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के दौरान भरवाईं में ट्रैफिक व्यवस्था देखते हुए दो बसों के बीच आ जाने से दुखद मृत्यु हो गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story