नूरपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए लंबित मामलों को सुलझाने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
नूरपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए लंबित मामलों को सुलझाने के निर्देश


धर्मशाला, 06 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी तथा पुलिस जिला नूरपुर के तहत आने वाले थानों के एसएचओ एवं पुलिस चौकियों के प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिले की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त लंबित मामलों, अनुसंधान की गुणवत्ता, एनडीपीएस मामलों की समीक्षा, मामलों की वित्तीय जांच, पीआईटी एनडीपीएस के प्रस्तावों तथा खनन अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों एवं चालानों पर गहन चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें तथा अनुसंधान की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को पेशेवर कार्यशैली अपनाने तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए भी निर्देशित किया।

इसके साथ ही अधिकारियों को नशा उन्मूलन, यातायात प्रबंधन, अपराध रोकथाम एवं जनसहयोग को बढ़ावा देने हेतु और अधिक प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story