नूरपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में चलाया गया जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
नूरपुर पुलिस द्वारा स्कूलों में चलाया गया जागरूकता अभियान


धर्मशाला, 18 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा शनिवार को विभिन्न थानों एवं चौकियों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक, सुरक्षित और कानून का पालन करने वाला जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

अभियान के इस विशेष सत्र में खटियाड़, ज्वाली, मकड़ाहन, कोटला, त्रिलोकपुर, चरुड़ी, सुक्खड़, माजरा, गंगवाल, सदवां, बरोट, इंदौरा, बसंतपुर, बरांडा, रेहन और देहरी के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की जानकारी और संकट के समय पुलिस सहायता प्राप्त करने बारे बताया गया। इस दौरान नशीले पदार्थों विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभाव और एक नशा-मुक्त जीवन का महत्व, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के प्रति सावधानी, पोस्को अधिनियम, गुड टच एवं बैड टच, यातायात नियम सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन, महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

इन कार्यक्रमों में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से छात्रों ने पुलिस अधिकारियों से संवाद किया और अपनी शंकाओं का समाधान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story