विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात


धर्मशाला, 11 मई (हि.स.)। धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से संयुक्त रूप से शिष्टाचार भेंट की। दोनों विधायकों ने हाल ही में तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर गृह मंत्री को बधाई दी और हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया।

तीन राज्यों की जीत पर जताई खुशी

सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा ने अमित शाह को बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और शाह की चुनावी रणनीति के कारण तीनों राज्यों में भाजपा को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी के नेतृत्व और अमित शाह जी के कुशल प्रबंधन का परिणाम है।

धर्मशाला-हमीरपुर के मुद्दों पर चर्चा

करीब 25 मिनट चली इस मुलाकात में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और नगर निगम चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी, वहीं आशीष शर्मा ने हमीरपुर में चल रहे विकास कार्यों और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story