अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया

WhatsApp Channel Join Now
अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया


अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया


धर्मशाला, 23 जुलाई (हि.स.)। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया अपना शिकागो का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रद्द कर वीरवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह घाटी पहुंचे और उसके बाद बोह पंचायत के बादल फटने से प्रभावित सपेड़ा और घुड़घुं गांव का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों के घरों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी मौके का स्वयं दौरा कर प्रभावित परिवारों की जमीन, घरों, पशुओं, फलदार पौधे सहित पूरी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपें ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा राशि एवं सहायता प्रदान की जा सके।

इसके उपरांत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोह में ठहराए गए प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की तथा उनके रहने, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविर में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाए।

केवल सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित परिवारों से घर-घर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला न समझें। प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने इस मौके पर 19 प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार नगद राशि एवं रोजमर्रा के जरूरत के सामान की किट एवं 17 परिवारों को 10-10 हजार की नगद धनराशि भेंट की।

सांसद अनुराग शर्मा ने दिए हैं 25 लाख

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राज्यसभा के सांसद अनुराग शर्मा ने 25 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी ओर से हर पीड़ित परिवार के लोगों के लिए कपड़े, रोजमर्रा का सामान अगले 24 घंटे के अंदर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story