विधायक रणवीर निक्का ने नूरपूर अस्पताल में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया

WhatsApp Channel Join Now
विधायक रणवीर निक्का ने नूरपूर अस्पताल में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया


धर्मशाला, 02 दिसंबर (हि.स.)। नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने नियम-62 के तहत नूरपुर अस्पताल पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अस्पताल में रिक्त चल रहे पदों को जल्द भरने की मांग उठाई। इस पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि सिविल अस्पताल नूरपुर में 115 बिस्तरों का है, ओपीडी एक लाख 30 हजार, आईपीडी तीन हजार से अधिक रही। अस्पताल में 171 स्वीकृत हैं, 123 भरे हुए, 48 रिक्त हैं। रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है, अभी भी अधिकतर विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जबकि अब छह नए विशेषज्ञ के पद जारी किए गए हैं। जिनमें चार ने ज्वाइन किया है, जबकि दो ने ज्वाइन नहीं किया है। इससे पहले विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि सिविल अस्पताल नूरपुर, पंजाब से आते हुए जिला का पहला बड़ा अस्पताल है तथा नूरपुर से टांडा भी काफी दूर है, ऐसे में रिक्त पद जल्द भरे जाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story