युवाओं की खेल प्रतिभा और इंदौरा की समृद्ध संस्कृति को मंच देना लक्ष्य : मलेंद्र राजन

WhatsApp Channel Join Now
युवाओं की खेल प्रतिभा और इंदौरा की समृद्ध संस्कृति को मंच देना लक्ष्य : मलेंद्र राजन


धर्मशाला, 25 नवंबर (हि.स.)। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने बुधवार को आगामी खेलो हिमाचल गेम्स एवं इंदौरा उत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दोनों आयोजनों को सफल, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक ने अधिकारियों को आयोजन से संबंधित आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों की सुविधाओं तथा आयोजन को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर विशेष जोर दिया।

मलेंद्र राजन ने कहा कि खेलो हिमाचल गेम्स युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेंगे, जबकि इंदौरा उत्सव क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक कला को एक मंच पर लाने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं के उत्साह और क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं को एक मंच पर लाने के लिए प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इन आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को भी उचित मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।

विधायक ने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया, ताकि आगामी आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए यादगार बन सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story