धर्मशाला नगर निगम को फिलहाल नहीं मिल पाया मेयर और डिप्टी मेयर

WhatsApp Channel Join Now
धर्मशाला नगर निगम को फिलहाल नहीं मिल पाया मेयर और डिप्टी मेयर

धर्मशाला नगर निगम को फिलहाल नहीं मिल पाया मेयर और डिप्टी मेयर

धर्मशाला, 29 जून (हि.स.)। नगर निगम धर्मशाला को फिलहाल नया मेयर और डिप्टी मेयर नही मिल पाया है। हालांकि सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह की प्रक्रिया पूरी हो गई लेकिन मेयर और डिप्टी मेयर के निर्वाचन की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक कोरम पूरा न होने से चुनाव टाल दिया गया। वहीं अब जब भी कोरम पूरा होता है उसके साथ ही इन दोनों पदों पर चुनाव करवाया जाएगा।

उधर आज हुए शपथ समारोह में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story