25 अगस्त को शहीद दिवस मनाएगा शहीद मेजर दुर्गा मल-कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 22 अगस्त (हि.स.)। शहीद मेजर दुर्गा मल-कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच, धर्मशाला द्वारा 25 अगस्त को शहीद दिवस मनाया जाएगा। मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आजाद हिंद फौज (आईएनए) के दो वीर शहीदों मेजर दुर्गा मल और कैप्टन दल बहादुर थापा की स्मृति में हर वर्ष 25 अगस्त को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि मेजर दुर्गा मल को 25 अगस्त 1944 को दिल्ली के लाल किले में फांसी दी गई थी। दोनों वीरों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए 25 अगस्त को दाड़ी स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।

विजय महाजन ने बताया कि कार्यक्रम 25 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे दाड़ी स्थित शहीद स्मारक में होगा। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने आजाद हिंद फौज के सभी पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, स्मृति मंच के सदस्यों तथा आम जनता से कार्यक्रम में उपस्थित होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story