कांगड़ा में रसोई गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए अधिकारियों के नम्बर जारी

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 22 अप्रैल (हि.स.)।

कांगड़ा जिला में रसोई गैस से संबंधित शिकायतों व समस्याओं के निपटारे के लिए अधिकारियों के नम्बर जारी किए गए हैं।

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरूषोतम सिंह ने बताया कि यदि किसी भी उपभोक्ता को रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या है, तो उपभोक्ता विभिन्न अधिकारियों को मोबाइल पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि धर्मशाला ग्रामीण और रैत के लिए निरीक्षक रणबीर सिंह के मोबाइल नंबर 97366-12011, धर्मशाला शहरी और पंचरूखी के लिए निरीक्षक मीरा बाई के मोबाइल नंबर 94182-13884, बैजनाथ के लिए निरीक्षक बलदेव बलौरिया के मोबाइल नंबर 84377-30491, लम्बागांव के लिए निरीक्षक ऋचा सैनी के मोबाइल नंबर 94187-10390, भवारना तथा सुलह के लिए निरीक्षक सुभाष चन्द के मोबाइल नंबर 82196-17344, नगरोटा बगवां के लिए निरीक्षक मनजीत सिंह के मोबाइल नंबर 70184-62107, कांगड़ा तथा नगरोटा सूरियां के लिए निरीक्षक तरूण सूद के मोबाइल नंबर 82198-95316, देहरा के लिए निरीक्षक अभिमन्यू के मोबाइल नंबर 98825-09828, परागपुर के लिए निरीक्षक संजय कुमार के मोबाइल नंबर 86289-08627, नूरपुर के लिए निरीक्षक मनोज कुमार के मोबाइल नंबर 86797-81482, इन्दौरा के लिए निरीक्षक अजय कौंडल के मोबाइल नंबर 70181-61793, फतेहपुर के लिए निरीक्षक सुरिन्द्र राठौर के मोबाइल नंबर 89881-68200 तथा रणबीर सिंह के मोबाइल नंबर 97366-12011 संपर्क कर सकते है।

इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी एलपीजी गैस सम्बन्धी शिकायतों के निवारण हेतु नोडल अधिकारी सुरेश कुमार के मोबाइल नंबर 98058-73373 तथा सुनील कुमार के मोबाइल नंबर 98051-00048 पर भी अपनी शिकायत कर सकते है तथा दूरभाष संख्या 01892.222877 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story