कांगड़ा जिला में 12 सितंबर को लोक अदालतों में 15000 मामलों का होगा निस्तारण

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 10 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आपसी समझौता करवाने के लिए 12 सितम्बर को ज़िला व उपमण्डल न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर. मिहुल शर्मा देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में लगभग 15000 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया है। जिनमें बैंक से संबंधित, श्रम विवाद, बिजली व पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चैक बाऊसिंग, पूर्व मुकदमेबाजी व लंबित मामलों पर सुनवाई होगी। वे व्यक्ति जो मुकदमे से पहले संबंधित व्यक्ति अथवा विभाग से समझौता करने का इच्छुक है तो वह संबंधित कोर्ट में आवेदन कर सकता है।

उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि 12 सितंबर को इन लोक अदालत के जरिए अपने मामले सुलझाकर समय और धन की बचत करें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story