शाहपुर में अंडरपास निर्माण पर केंद्रीय मंत्री का आवश्यक कार्रवाई का भरोसा

WhatsApp Channel Join Now
शाहपुर में अंडरपास निर्माण पर केंद्रीय मंत्री का आवश्यक कार्रवाई का भरोसा


धर्मशाला, 23 नवंबर (हि.स.)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और आम जनता की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे के तहत शाहपुर–रेहलू लिंक रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग-154 की क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने इस बाबत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। इस मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केवल सिंह पठानिया को लिखित जवाब भेजकर अवगत करवाया है कि उनके पत्र में प्रमुखता से उठाये मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अंडरपास निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि इस स्थान पर अंडरपास का निर्माण क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री द्वारा लिखित रूप में मामले पर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी देने के लिए उनका आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी, जिससे शाहपुर–रेहलू क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781807 Articles

Share this story