जयराम ठाकुर ने रैली स्थल का दौरा कर की तैयारियों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 02 दिसंबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ जोरावर स्टेडियम का दौरा कर 4 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी नेताओं के साथ रैली स्थल से जुड़ी एक-एक चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि ईयरली आम आदमियों की सरकार के खिलाफ नाराजगी का एक नमूना होगी। यह रैली जनविरोधी सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करने और उसे उखाड़ फेंकने की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story