स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को करें साकार : जयराम ठाकुर

WhatsApp Channel Join Now
स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को करें साकार : जयराम ठाकुर


धर्मशाला, 19 अक्टूबर (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से स्वावलंबी भारत के निर्माण का आह्वान किया है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वदेशी केवल वस्तुओं की खरीद तक सीमित नहीं, बल्कि देश की आर्थिक स्वतंत्रता, राष्ट्रीय स्वाभिमान और रोजगार सृजन का आधार है। जय राम ठाकुर ने यह बात सोमवार को कांगड़ा में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी व्यापार मंच की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी पहलों ने देश में उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी उत्पादन को नई गति दी है। भारत आज वैश्विक उत्पादन केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी को जनआंदोलन बनाकर ही स्थानीय रोजगार, व्यापार और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story