जेएनवी पपरोला में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 07 जुलाई (हि.स.)। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अथवा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों, अध्यापकों एवं पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा प्रवेश विवरण नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story