टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों के लिए शाहपुर में 2 दिसंबर को साक्षात्कार

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 28 नवंबर (हि.स.)। एचएमसीई वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना में टेक्निकल एसोसिएट के पुरूष तथा महिलाओं के 25 पद भरे जाने हैं। जिला रोज़गार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया है कि इसके लिए 18 से 32 वर्ष की आयु के बारहवीं, आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त व्यक्ति पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 20,500 से 25 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर 2 दिसंबर को एसडीएम ऑफिस, शाहपुर में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784572 Articles

Share this story