इंदौरा में होगी 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 20 सितंबर (हि.स.)। उपमंडल स्तरीय योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक 21 सितंबर को प्रातः 11 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौरा के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन करेंगे।

बैठक में उपमंडल स्तर पर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ 20-सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की भी समीक्षा की जाएगी। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि बैठक में विभागीय अधिकारियों को पात्र लोगों को मिलने वाली योजनाओं से जोड़ने के दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story