अवैध खनन करते देहरा पुलिस ने जब्त की जेसीबी और 4 टिप्पर
Jul 21, 2026, 16:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
धर्मशाला, 21 जुलाई (हि.स.)।
पुलिस जिला देहरा द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम ने पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत चमूखा, ब्यास नदी क्षेत्र में बीती देर रात अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन एवं 4 टिप्परों के विरुद्ध खनन अधिनियम एवं मोटर व्हीकल अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालान कर उन्हें जब्त/इंपाउंड किया गया।
यह कार्यवाही एसपी देहरा एवं एसडीपीओ डाडासीबा के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में बनी विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई।
एसपी देहरा ने बताया कि पुलिस जिला देहरा अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

