अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 2 दिनों में 8 वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 2 दिनों में 8 वाहन जब्त


धर्मशाला, 17 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा पिछले 2 दिनों में अवैध खनन के विरुद्ध विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में कई गई कार्रवाई के तहत 8 वाहनों को जब्त किया गया है। पहले मामले में इंदौरा पुलिस थाना के तहत पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में नाकाबंदी/पेट्रोलिंग के दौरान 4 टिप्पर बिना एक्स-फॉर्म के पकड़े गए। सभी वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत इम्पाउंड कर चालान किए गए तथा मामले न्यायालय में भेजे गए। इसी तरह थाना जवाली के तहत पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान रेत से भरे 2 ट्रैक्टर इम्पाउंड कर चालान किए गए तथा मामले न्यायालय में भेजे गए।

पुलिस थाना डमटाल के तहत अवैध खनन की कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस चौकी ढांगूपीर के आईसी द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान एक डम्पर पकड़ा गया। दोनों वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत इम्पाउंड कर चालान किया गया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नूरपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story