नूरपुर में अवैध खनन के विरुद्ध 22 वाहनों के खिलाफ़ कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
नूरपुर में अवैध खनन के विरुद्ध 22 वाहनों के खिलाफ़ कार्रवाई


धर्मशाला, 18 जून (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन को रोकने के लिए निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत पिछले 24 घंटों में पुलिस टीमों ने विभिन्न उप-मंडलों, सीमावर्ती खड्डों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी व औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।

पुलिस थाना ज्वाली के तहत विशेष कार्रवाई के दौरान अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 3 मल्टी-एक्सल ट्रकों को बिना दस्तावेज/एक्स-फॉर्म के पाए जाने पर मौके पर ही जब्त किया गया तथा अवैध खनन में संलिप्त 7 ट्रैक्टर का माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया गया।

पुलिस थाना डमटाल के तहत चेकिंग के दौरान अवैध खनिज परिवहन में शामिल एक मल्टी-एक्सल ट्रक और 2 ट्रैक्टरों को माइनिंग एक्ट के तहत पकड़ा गया।

वहीं थाना नूरपुर के तहत नियमों का उल्लंघन कर अवैध खनन गतिविधि में शामिल 3 ट्रैक्टरों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई।

थाना फतेहपुर के तहत पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान अवैध खनन में संलिप्त 2 ट्रैक्टरों के चालान किए।

थाना इंदौरा के तहत पुलिस टीमों ने अपने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध खनन नियमों के उल्लंघन पर 2 ट्रैक्टर और एक मल्टी एक्सेल ट्रक का माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया।

पुलिस थाना रेहन के तहत चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध खनन नियमों के उल्लंघन परनएक ट्रैक्टर का माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया गया।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस दौरान कार्रवाई अमल में लाते हुए सभी 17 ट्रैक्टरों का मौके पर ही चालान कर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, अवैध माइनिंग व खनिज परिवहन में शामिल सभी 5 मल्टी-एक्सल ट्रकों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु अदालत को भेज दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story