नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के मामले में पकड़े 9 वाहन

WhatsApp Channel Join Now
नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के मामले में पकड़े 9 वाहन


धर्मशाला, 14 मई (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए पिछले 48 घंटों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 9 वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस थाना डमटाल के तहत पुलिस ने 2 मल्टी एक्सल ट्रक पकड़े। पुलिस थाना फतेहपुर, पुलिस थाना ज्वाली, पुलिस थाना इंदौरा व पुलिस थाना रेहन में 7 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई। पकड़े गए 2 मल्टी एक्सल ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत भेज दिया है। बाकी ट्रैक्टरों के खिलाफ भी नियमों के तहत जुर्माना और कार्रवाई की गई है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। जनता से अनुरोध है कि अवैध खनन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story