आईसीएआई नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की सहभागिता

WhatsApp Channel Join Now
आईसीएआई नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की सहभागिता


आईसीएआई नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने की सहभागिता


धर्मशाला, 06 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर, 2026 को मुंबई स्थित द फेयरमोंट होटल में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की करियर काउंसलिंग कमेटी द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव में सहभागिता की गई।

उन्होंने बताया कि इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों में वाणिज्य शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न शिक्षा बोर्डों एवं संबंधित संस्थानों के बीच विचार-विमर्श और सहयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, वाणिज्य शिक्षा के विस्तार तथा विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझावों एवं विचारों पर चर्चा की गई।

डॉ. शर्मा ने बताया कि कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न शिक्षा बोर्डों के प्रतिनिधियों ने आइसीएआई के साथ समझौता ज्ञापन के माध्यम से सहयोग स्थापित करने तथा अपने-अपने राज्यों में प्रोजेक्ट वाणिज्य 2.0 को योजनाबद्ध तरीके से लागू करने में रुचि व्यक्त की। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूली स्तर से ही वाणिज्य शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें स्कूली शिक्षा को व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story