एचपीयू के क्षेत्रीय केन्द्र धर्मशाला में प्रवेश के लिए अब 20 जुलाई तक आवेदन
धर्मशाला, 15 जुलाई (हि.स.)।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा द्वारा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु फार्म जमा करवाने की तिथि अब 20 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। जिन छात्रों ने एमए संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र इतिहास, अर्थशास्त्र, एमकाॅम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए (दो वर्षीय) तथा एलएलबी (तीन वर्षीय) के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रवेश हेतु आवेदन किया था तथा सम्बन्धित विषय की प्रवेश परीक्षा उतीर्ण की है, वे अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर अर्जित प्रवेश अंकों सहित अब 20 जुलाई सांय 5 बजे तक निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र मोहली, खनियारा धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद कोई भी प्रपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के निदेशक कुलदीप कुमार ने बताया कि एमएससी भू-गर्भविज्ञान तथा पीजीडीसीए में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश योग्यता के आधार पर ही किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

