एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र में एलएलएम के लिए काउंसलिंग 2 नवम्बर को
Oct 27, 2026, 18:24 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
धर्मशाला, 27 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र, गोहली, खनियारा, धर्मशाला द्वारा शिक्षा सत्र 2026-27 में एक वर्षीय एल.एल.एम. पाठ्यकम के प्रवेश हेतु आवेदनों की काउंसलिंग 2 नवम्बर को होगी। केंद्र निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया की जिन छात्रों ने एक वर्षीय एल.एल.एम. पाठयक्रम में दाखिले के लिए आवेदन किए हैं, वे 2 नवम्बर को सुबह 10 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा, धर्मशाला के कार्यालय में काउंसलिंग हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

